Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विश्व पर्यावरण दिवस पर नानपारा वन विभाग का कार्यक्रम:जन जाग्रति हाई स्कूल...

विश्व पर्यावरण दिवस पर नानपारा वन विभाग का कार्यक्रम:जन जाग्रति हाई स्कूल अग्गईया में 50 पौधे रोपे, जागरूकता संदेश दिया


नानपारा रेंज वन विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जाग्रति हाई स्कूल अग्गईया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता और डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों और स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के कुल 50 पौधे रोपे। कार्यक्रम में बल्हा ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा, एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय, अरविंद चौधरी, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण और स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर आम, सहजन, अमरूद, महोगनी, कचनार, आंवला और सागवान जैसे पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ‘आम भंडारा’ और ‘सहजन भंडारा’ का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों को आम तथा सहजन के पौधे वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा और जल संसाधनों के मितव्ययी उपयोग, प्लास्टिक के कम इस्तेमाल, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments