Homeजिला / लोकल (Local News)भारत और UAE के बीच रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर अहम...

भारत और UAE के बीच रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर अहम समझौते


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के पहले चरण में यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। 
रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र समेत अहम समझौतों पर मुहर
पीएम मोदी के शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचने पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसें रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र समेत अहम समझौतों पर मुहर लगी है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए एक फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ है।
कौन-कौन से समझौते हुए?
भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ। इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा। इसके अलावा, पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया। दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा एलान निवेश को लेकर हुआ। यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल पांच अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है।
पीएम मोदी बोले, मैं अपने दूसरे घर में आया हूं
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, ‘मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए मैं बहुत उत्सुक था।’ उन्होंने राष्ट्रपति के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, ‘जैसा कि आपने कहा – मैं अपने दूसरे घर में आया हूं। यह भावना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’ मोदी ने हाल ही में भारत में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति यूएई की संवेदना के लिए भी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments