Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धान कूटने वाली मशीन में बाल फंसे:दुबौलिया में महिला गंभीर घायल, लखनऊ...

धान कूटने वाली मशीन में बाल फंसे:दुबौलिया में महिला गंभीर घायल, लखनऊ रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अरखापुर (चिलमा) गांव में शनिवार को धान कूटने वाली मशीन में बाल फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना राम अवध के घर पर धान की कुटाई के दौरान हुई। उनकी 30 वर्षीय बेटी पूजा उर्फ रंजा मशीन के पास कुछ काम कर रही थी। अचानक उसके बाल मशीन के सॉफ्ट में फंस गए। जब तक मशीन बंद की जाती, तब तक उसके सिर का चमड़ा बालों सहित निकल गया। इस घटना में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments