श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव से एक 22 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने मल्हीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। रमवापुर निवासी नायब उर्फ सुखराम (पुत्र सांवली प्रसाद) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रामराज (उर्फ राज), जिसकी उम्र 22 वर्ष है, 14 मई को शाम करीब 6:00 बजे घर से बिना बताए चला गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। नायब ने बताया कि रामराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने मल्हीपुर थाने में सूचना दी। लापता युवक का हुलिया सांवला रंग, लगभग 5 फीट 7 इंच लंबाई बताया गया है। गायब होने के समय उसने सफेद शर्ट और कच्छा पहना हुआ था। पुलिस ने नायब के प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच और लापता युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
श्रावस्ती में मानसिक अस्वस्थ युवक लापता:परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाया, पुलिस तलाश में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












