Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेत में अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप:वन विभाग की टीम ने...

खेत में अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप:वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा


बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित बलभद्रपुर ग्राम पंचायत के धोबी घाट के पास रविवार सुबह विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे खेतों में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान उन्हें एक पेड़ के नीचे घास में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी देर तक प्रयास कर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पास के जंगल में छोड़ दिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments