महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपुर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे डीजल चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देवपुर पंचायत भवन के पास सुनील पुत्र विद्या का एक ट्रक खड़ा था। कुछ अज्ञात लोग इस ट्रक से डीजल निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक में सो रहा क्लीनर जाग गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर गैलन छोड़कर गांव के पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले। क्लीनर का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने एक चोर को गांव के पश्चिम में स्थित एक पोखरी में छिपा हुआ पाया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम कडजहा, गोरखपुर निवासी बताया। सूचना मिलने पर पुरन्दरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों की संख्या अधिक थी। इस संबंध में पुरन्दरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
देवपुर में ट्रक से डीजल चुराकर भागे चोर:गैलन छोड़ भागे, ग्रामीणों ने खदेड़ा तो पोखरी में गोता लगाने लगा आरोपी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












