बहराइच में मोतीपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृत थारू पुत्र रूप बहादुर थारू निवासी वार्ड नंबर-4, गांव पानिका बढ़ईयाता, थाना मैनापोखर, जिला बर्दिया (नेपाल) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मोतीपुर में मुकदमा संख्या 193/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नेपाली तस्कर को ड्रग्स के साथ दबोचा:मोतीपुर पुलिस-एसएसबी ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












