HomeHealth & Fitnessभाजपा नेता ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर उठाये सवाल, जांच, प्रभावी...

भाजपा नेता ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर उठाये सवाल, जांच, प्रभावी कार्रवाई की मांग

बस्ती – भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने नगर पंचायत मुण्डेरवा के वार्ड संख्या-7 स्थित श्रीराम नगर में चल रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुण्डेरवा को रजिस्टर्ड शिकायत पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेता संजय चौधरी उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि  निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। मुण्डेरवा-महादेवा मार्ग पर बनाए जा रहे नाले की दीवारों में केवल सिंगल सरिया जाल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि मानक के अनुसार डबल जाल लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही नाले के नीचे उचित बेस तैयार किए बिना ही निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे भविष्य में नाले के कमजोर होकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सीमेंट, गिट्टी और अन्य सामग्री निम्न स्तर की है तथा कार्य जल्दबाजी में कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर मानकविहीन तरीके से निर्माण कराया जा रहा है।
संजय चौधरी ने बताया कि उनके पास निर्माण कार्य से जुड़ी वीडियो क्लिप भी मौजूद है, जिसे जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल रोककर तकनीकी टीम से गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार जहां विकास कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास कर रही है, वहीं कुछ ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी योजनाओं की छवि प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments