Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गैर इरादतन हत्या के दो...

महिला मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है, जबकि संचालक सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमलेश यादव (निवासी सुजानपुर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज, बिहार) और गोविंद कुमार शर्मा (निवासी डोमनपुर, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अस्पताल में कार्यरत थे और महिला के उपचार से संबंधित मामले में उनकी भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में नामजद अस्पताल संचालक मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह उल्लेखनीय है कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया था। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं की आशंका भी जताई गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, कांस्टेबल भगवान दयाल, सदानंद सिंह, जितेंद्र शाह और आरक्षी विशाल जायसवाल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments