कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
रविवार रात मुख्यमंत्री के जाने के बाद चंद्रनाथ रथ की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री उनके घर आए, यह उनके परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोषियों को कठोर सजा दिलाने का भरोसा दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि चंद्रनाथ रथ को सुरक्षा देने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने स्वयं उस सुरक्षा को स्वीकार नहीं किया।
चंद्रनाथ की मां ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें न्याय दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद भवानीपुर की हार को स्वीकार नहीं कर पाए, इसलिए उनके बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी।












