श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना-वीरपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी 34 बच्चे सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, सत्या दा आयरन स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रघुवीर पुरवा के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायल चालक व परिचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 34 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इकौना में स्कूल बस हादसे में 34 बच्चे सुरक्षित:कार बचाने के प्रयास में बस पेड़ से टकराई, चालक-परिचालक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












