#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। शादी के महज एक सप्ताह बाद हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार, हरिगांव निवासी सोनम (26) पत्नी रोहन की शादी लगभग एक सप्ताह पहले ही हुई थी। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे कमरे से कुछ आवाज आने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर सोनम का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा शव परिजनों ने तत्काल महिला को नीचे उतारा और आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परशुरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी इस मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, फॉरेंसिक टीम और पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नवविवाहिता का शव लटका मिला:एक हफ्ते पहले हुई थी शादी, कमरे से आवाज आने पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












