HomeHealth & Fitness तीन बसों में लगी भीषण आग, दो जलकर राख, साजिश की आशंका...

 तीन बसों में लगी भीषण आग, दो जलकर राख, साजिश की आशंका पर जांच तेज

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में सोमवार तड़के करीब तीन बजे खड़ी तीन बसों में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

आग की तेज लपटें उठते देख आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण हालात पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं, जबकि तीसरी बस को फायर ब्रिगेड ने बड़ी क्षति से बचा लिया।

बस को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग देर तक दहशत में रहे।

आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बसों के ऊपर से गुजर रही बिजली की मुख्य लाइन भी इसकी चपेट में आ गई।

आग लगने से बिजली की केबल जल गई, जिसके कारण आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में बिजली विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

उलीडीह थाना प्रभारी मो शौकत अली ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस इस मामले को साजिश के एंगल से भी देख रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments