Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मेडिकल स्टोर की आड़ में दंत क्लीनिक पर:सीएचसी अधीक्षक ने...

श्रावस्ती में मेडिकल स्टोर की आड़ में दंत क्लीनिक पर:सीएचसी अधीक्षक ने की कार्रवाई, बिना दस्तावेज मिले उपकरण सीज करने की चेतावनी दी


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित दंत क्लीनिक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर ने औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई लालपुर के पास की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर एक बंगाली डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हुए मिले। एक मरीज के गाल पर फोड़े के घाव की ड्रेसिंग की जा रही थी, जबकि एक महिला को दांत उखाड़ने के लिए इंजेक्शन देकर बैठाया गया था। क्लीनिक में दंत चिकित्सा से संबंधित दंत चेयर सहित कई उपकरण भी पाए गए। हालांकि, जांच के दौरान क्लीनिक संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने तत्काल क्लीनिक का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालक को सभी वैध दस्तावेजों के साथ तलब किया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अन्य क्लीनिकों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments