Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम:महराजगंज में 19...

नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम:महराजगंज में 19 करोड़ की नाली परियोजना पर हंगामा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी


महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या मुस्तकिल गांव में सड़क किनारे बन रही पक्की नाली को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए कार्य में अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। डोमाखंड कृषक इंटर कॉलेज से गांव की मुख्य सड़क तक दोनों ओर पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में एकरूपता नहीं बरती जा रही है। कहीं नाली सड़क से करीब एक मीटर दूर बनाई जा रही है, तो कहीं सड़क से सटाकर निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों में इस्लाम, नंदू, रमेश, प्रेमलाल, मनोहर भारती, शिवपूजन भारती और रामा भारती सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि 8:1 अनुपात के मसाले का प्रयोग किए जाने से कई जगह नाली टूटने लगी है। साथ ही नाली सड़क से काफी नीचे बनाई जा रही है, जिससे बरसात के दौरान मिट्टी भरकर उसके जाम होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों की जमीन बचाने के लिए गरीब परिवारों के मकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना है कि नाली पर स्लैब नहीं डाले जाने से बच्चों के गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना की लागत करीब 19.86 करोड़ रुपये है। वहीं, ठेकेदार प्रेमशंकर जायसवाल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर ग्रामीणों को आपत्ति है तो उसकी जांच कर आवश्यक सुधार कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments