Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मानसिक अस्वस्थ युवक परिजनों से मिलाया गया:सिद्धार्थनगर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने...

मानसिक अस्वस्थ युवक परिजनों से मिलाया गया:सिद्धार्थनगर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने की मदद


सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनफेरवा बुजुर्ग में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से उसके परिजनों से मिलाया गया। युवक भटक गया था और बाद में ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान हो सकी। जानकारी के अनुसार, हरभजन पुत्र त्रभवन चौरसिया उम्र 15 युवक ग्राम मसीना खास थाना शिव नगर डिडई13 मई को एक बारात के साथ ग्राम सोनफेरवा बुजुर्ग आया था। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वह बारात से अलग होकर वहीं छूट गया। गांव के एक व्यक्ति ने उसे अपने घर पर रखा था। रविवार शाम युवक डीजे के साथ घूमते हुए ग्राम पोस्ट मऊ पहुंच गया। वहां उसकी हरकतों को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह अपने बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद गांव के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की सूचना ग्राम प्रधान गौरव निषाद को मिली। प्रधान युवक को अपने घर ले गए और रातभर उसकी देखभाल की। सोमवार सुबह उन्होंने युवक की पहचान के लिए खोजबीन शुरू की, जिससे पता चला कि युवक ग्राम सोनफेरवा बुजुर्ग का ही है। उधर, युवक के परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 12 मई को ही डीडई में तहरीर दी गई थी और युवक की लगातार खोजबीन जारी थी। सोमवार दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें युवक के मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वे सोनफेरवा पहुंच कर युवक को लिया ग्राम प्रधान गौरव निषाद और ग्रामीणों की उपस्थिति में युवक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने युवक के मिलने पर संतोष व्यक्त किया और ग्रामीणों तथा ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments