विकास क्षेत्र इटवा की ग्राम पंचायत इंद्रीग्रांट के टोला मझौआ में सरकारी पानी की टंकी की पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। इस लीकेज के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सरकारी पानी की टंकी कई साल पहले लगाई गई थी, लेकिन इसकी सप्लाई कुछ महीने पहले ही शुरू हुई। सप्लाई चालू होते ही पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज सामने आ गई, जिससे पानी सड़कों और रास्तों पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ट्यूबल ऑपरेटर को इस समस्या के बारे में कई बार सूचित किया है। ऑपरेटर ने हर बार संबंधित अधिकारी को जानकारी देने की बात कही है, लेकिन इसके बावजूद लीकेज की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अब मीडिया के माध्यम से सरकार से पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। मांग करने वालों में सफातुल्लाह, अत्ताउल्लाह, इनायतुल्लाह, जाफर, इरफान, मोहम्मद जमील, संजय यादव और दिलीप यादव सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
इंद्रीग्रांट के मझौआ में पानी की टंकी की पाइपलाइन लीक:मझौआ में सरकारी पाइपलाइन डैमेज होने से बढ़ीं मुश्किलें, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












