श्रावस्ती जनपद में तीसरे बड़े मंगलवार पर भीषण गर्मी के बावजूद हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भिनगा, इकौना और जमुनहा क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। मंदिर परिसर ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भिनगा, इकौना और जमुनहा के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना करते हुए हनुमान जी को नारियल, फूल-माला और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। तेज धूप और लू के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भक्त मंदिरों में मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले भर में कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन भर जिले भर मे भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेगा, देर शाम तक भंडारा चलता रहेगा और श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते रहेंगे। जगदीशपुर में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। इसी माह हनुमान जी ने लंका दहन किया था और महाभारत काल में भीम को अपनी अपार शक्ति का अनुभव कराया था। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में जलदान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि प्यासों को पानी या मीठा शर्बत पिलाने से मंगल दोष शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा, व्रत, चोला चढ़ाने और भंडारे आयोजित करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं।
श्रावस्ती में बड़े मंगलवार पर मंदिरो में विशेष पूजा:भीषण गर्मी के बावजूद जगह-जगह भंडारे हुए, लोगों ने प्रसाद खाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












