Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में निकली कलश यात्रा:महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में हुए...

बृजमनगंज में निकली कलश यात्रा:महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में हुए शामिल


बृजमनगंज में मंगलवार को स्टेशन रोड से एक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा स्टेशन रोड से शुरू हुई और ढाकुर द्वारा मंदिर, रामलीला पड़ाव स्थित शिवालय तथा कोल्हुई तिराहे की काली मंदिर से होकर गुजरी। बच्चियां अपने माथे पर कलश लेकर जयघोष और डीजे की धुन पर नाचते-गाते घाट तक पहुंचीं। बनहा घाट पर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद सभी कलश स्टेशन रोड पर स्थित भागवत कथा के कार्यक्रम स्थल पर लाए गए और वहां स्थापित किए गए। इस कलश यात्रा का आयोजन शिव प्रसाद वर्मा ने किया था। इस दौरान कन्हैया वर्मा, संतोष वर्मा, प्रियंका, साबित्री, मोनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यात्रा में राधे-कृष्ण की एक झांकी भी रथ पर निकाली गई, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments