महराजगंज जिले के निचलौल विकास खंड की ग्राम पंचायत भेड़िया में मनरेगा और पंचायत भवन निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर रिकवरी का आदेश जारी किया था। ग्राम प्रधान द्वारा अपने हिस्से की धनराशि जमा करने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मनरेगा मद में 2.71 लाख रुपये और राज्य वित्त मद में 4.43 लाख रुपये, कुल 7,15,371 रुपये के दुरुपयोग का खुलासा हुआ था। इसके बाद ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। मामला गंभीर पाए जाने पर ग्राम प्रधान के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। अंतिम जांच में मनरेगा पार्क समतलीकरण कार्य में 1,44,818 रुपये का अधिक भुगतान पाया गया, जिसे वित्तीय अनियमितता माना गया। जांच में ग्राम प्रधान अखिलेश प्रकाश यादव, तत्कालीन सचिव राजीव रामचन्द्रन, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को दोषी ठहराया गया। सचिव को भी दोषी माना गया जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने इस धनराशि की रिकवरी के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, 1,44,818 रुपये की कुल राशि का एक-तिहाई यानी 48,272.67 रुपये ग्राम प्रधान से भू-राजस्व की तरह वसूले जाने के निर्देश दिए गए। इतनी ही धनराशि तत्कालीन सचिव और तकनीकी सहायक से भी वसूलने का आदेश हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि कई कार्यों में मिट्टी ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली चयन में निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। करीब साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान सीधे वाहन स्वामियों के खातों में किया गया, जो नियमों के विपरीत पाया गया। इस मामले में सचिव को भी दोषी माना गया। ग्राम प्रधान द्वारा अपने हिस्से की 48,272 रुपये की रिकवरी राशि जमा कर दी गई है। इसके बाद उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने पुष्टि की कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के विरुद्ध रिकवरी की कार्रवाई कराई गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भेड़िया ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता:प्रधान समेत तीन पर रिकवरी, 48 हजार जमा होने पर प्रधान बहाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












