गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के ककंधू ग्राम सभा अंतर्गत खंभारा गांव में कच्चे रास्ते के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। यह गांव सोनवा थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क कच्ची होने के कारण हल्की बारिश में भी रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने वालों के पैर कीचड़ में धंस जाते हैं, वहीं दोपहिया और अन्य वाहन भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर भी जाते हैं। बाबू राम, राकेश, मुकेश, घन्नी और छोटू समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
बारिश में दलदल बना खंभारा का रास्ता:ग्रामीणों का आवागमन ठप, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES












