#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के रोहदा गांव निवासी मुकुट राम यादव के 18 वर्षीय पुत्र अंकित यादव 18 मई 2026 को लापता हो गया। अंकित सुबह 6 बजे अयोध्या आईटीआई कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, अंकित की लंबाई 5 फीट 6 इंच है, रंग गोरा है और उसकी उम्र 18 वर्ष है। लापता होने के समय वह अपनी स्कूल ड्रेस पहने हुए था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और परिवार ने आम जनता से अंकित का पता लगाने में मदद की अपील की है। यदि किसी भी व्यक्ति को अंकित के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे निम्नलिखित नंबरों पर सूचित कर सकते हैं: पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती (9454400261), क्षेत्राधिकारी हरैया बस्ती (9454401932), थानाध्यक्ष थाना परसरामपुर (9415369275)।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छात्र अंकित यादव लापता:अयोध्या आईटीआई कॉलेज जाते समय घर से निकला, 18 मई से नहीं मिला सुराग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












