फिरोजाबाद, वार्ड नम्बर 06 की भाजपा पार्षद ने नगर निगम के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध करते हुए अपने बालों को कटवाकर मुण्डन कराया
सुहागनगरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 06 की भाजपा पार्षद ऊषा शंखवार ने मंगलवार को अपने क्षेत्र की जनता के साथ पहुंचकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर बैठकर विरोध किया। उन्होंने अपने विरोध को यही तक नही जताया बल्कि अपने सिर के बालों को कटवाकर मुण्डन भी कराया। रोते हुए पार्षद ऊषा शंखवार ने महापौर पति सुरेन्द्र राठौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारे क्षेत्र में विकास कार्यो को नही होने देते। इसके बारे में जानकारी होते ही नगर निगम परिसर में हड़कम्प मच गया। और नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी महिला पार्षद के पास पहुँच गये।
ऊषा देवी ने कहा कि मेरे क्षेत्र में निगम द्वारा कोई विकास कार्य नही कराया जा रहा। जिसको लेकर कई बार महापौर व नगर आयुक्त को जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।
बाबजूद उसके गलियों को पक्का नही कराया और न ही नालियों को बनबाया गया। क्षेत्रवासी पड़ रही भीषण गर्मी में पानी के लिये भी तरस रहे है। इन्ही सब विकास कार्यो के न होने से परेशान होकर आज मैने अपने बालों को कटवाकर विरोध किया है।
वही नगर आयुक्त प्रशान्त नागर का कहना है। कि इनके क्षेत्र में करीब 64 लाख के विकास कार्यो को कराया गया है। शेष
कार्यो को शीघ्र पूरा करवाया जायेगा।












