#बस्ती_न्यूज
हरैया तहसील के खहरटिया गांव में 6 मई को एक इंटरलॉकिंग रास्ते पर बने अवैध निर्माण को हटा दिया गया। तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई कर रास्ता खाली कराया। यह कार्रवाई एक पीड़िता की शिकायत के बाद की गई। रास्ता बाधित होने से परेशान खरहटिया निवासी नीका सिंह पत्नी स्व. राजेश्वर सिंह ने जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। हल्का लेखपाल रवि ने शिकायत की छानबीन की, जिसमें पाया गया कि रास्ता वास्तव में बाधित था। इसके बाद नायब तहसीलदार रवि के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की एक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से इंटरलॉकिंग रास्ते पर बनाई गई दीवार को तोड़ दिया और रास्ते को पूरी तरह से खाली करवा दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खहरटिया गांव में अवैध निर्माण हटाया गया:तहसील प्रशासन ने रास्ता खाली कराया, पीड़िता ने सीएम से की थी शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












