Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षकों ने दूरस्थ जनगणना ड्यूटी का विरोध किया:बस्ती में एसडीएम को ज्ञापन...

शिक्षकों ने दूरस्थ जनगणना ड्यूटी का विरोध किया:बस्ती में एसडीएम को ज्ञापन देकर संशोधन की मांग की

#बस्ती_न्यूज

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम में शिक्षकों की दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को शिक्षकों ने सदर तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी सूची में संशोधन की मांग की। संघ के जिला महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि शिक्षक जनगणना कार्यक्रम को पूरी निष्ठा से संपन्न कराना चाहते हैं। हालांकि, तकनीकी और फीडिंग संबंधी समस्याओं के कारण शिक्षकों की ड्यूटी 50 से 80 किलोमीटर दूर तक लगाई गई है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे शिक्षकों को भारी परेशानी होगी और कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। ओझा ने यह भी बताया कि संगठन ने पूर्व में जिलाधिकारी से मांग की थी कि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल या नजदीकी क्षेत्र में लगाई जाए। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सरल, सहज और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। इसके बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षकों में असंतोष है। शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ला ने भी शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी लगने से आवागमन और समय प्रबंधन में कठिनाइयां आएंगी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी सूची में तत्काल संशोधन किया जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments