सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना अंतर्गत गौरा अलीदापुर गांव में बुधवार को एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चिल्हिया पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार रात वह अपने कमरे में सोने गया था। बुधवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिजनों ने कमरे के अंदर उसे पंखे से कपड़े के फंदे से लटका हुआ पाया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप की पत्नी कुछ पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिन पहले गांव के पास ही एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। वह अपनी 12 वर्षीय बेटी संध्या और 3 वर्षीय बेटे प्रियांशु को भी अपने साथ नहीं ले गई थी। प्रदीप के माता-पिता ने बताया कि वह पत्नी के जाने के बाद से मानसिक तनाव में रहता था। शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चिल्हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गौरा अलीदापुर में युवक ने की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












