Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चाचा ने 9 माह भतीजी की गला दबाकर की हत्या:बहराइच में शव...

चाचा ने 9 माह भतीजी की गला दबाकर की हत्या:बहराइच में शव कपड़े में लपेटकर लकड़ियों से दबाकर छिपाया


बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के चफरिया गाँव में एक 9 महीने की बच्ची की उसके सगे चाचा ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को एक कमरे में कपड़े से लपेटकर लकड़ियों के नीचे दबा दिया था। चफरिया ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके 22 वर्षीय बेटे सुरेंद्र पाल पुत्र राजकुमार ने अपनी भतीजी अंजू (9 माह) पुत्री गोपाल की हत्या की है। यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे की है। घटना के समय बच्ची की मां रीना और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। बच्ची घर में सो रही थी। जब उसकी मां घर लौटी तो उसने बच्ची को चारपाई पर नहीं पाया। परेशान होकर वह उसे ढूंढने लगी। इस दौरान उसने घर पर मौजूद आरोपी सुरेंद्र पाल से बच्ची के बारे में पूछा तो वह झिझक गया और घर से बाहर भाग निकला। मां रीना बच्ची को ढूंढते हुए एक कमरे में पहुंची, जहां उसने बच्ची के शव को कपड़े में लिपटा और लकड़ियों से दबा हुआ देखा। यह देखकर वह रोने और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मां रीना की तहरीर पर आरोपी देवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments