Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्जी आईडी से ई-टिकट बेचने वाला दलाल गिरफ्तार:बस्ती में 12 हजार से...

फर्जी आईडी से ई-टिकट बेचने वाला दलाल गिरफ्तार:बस्ती में 12 हजार से अधिक के टिकट बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फर्जी आईडी का उपयोग कर ई-टिकट बेचने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 हजार रुपये से अधिक मूल्य के लाइव और उपयोग किए जा चुके टिकट बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई लखनऊ मुख्यालय से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबर और यूजर आईडी के सत्यापन के बाद की गई। आरपीएफ उप निरीक्षक लाल साहब सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल बीरबल उरांव, कांस्टेबल मोहम्मद शमशाद मंसूरी, कांस्टेबल राजकुमार सिंह और सीआईबी/ए/गोरखपुर के हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओरवारा गांव में सड़क किनारे पेड़ के नीचे छापेमारी कर आरोपी बृजेश कुमार उर्फ दुर्गेश (पुत्र अशोक कुमार, निवासी ओरवारा, थाना मुंडेरवा) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी बृजेश कुमार मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत यूजर आईडी का उपयोग कर रेलवे के ई-टिकट बनाता था। वह इन टिकटों को यात्रियों को 150 से 200 रुपये अतिरिक्त लाभ लेकर बेचता था। टीम ने आरोपी के कब्जे से छह पर्सनल यूजर आईडी बरामद की हैं, जिनका उपयोग टिकट बुकिंग के लिए किया जा रहा था। हालांकि, किसी प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर या एजेंट आईडी के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ ने आरोपी के पास से 9749.45 रुपये मूल्य के दो लाइव ई-टिकट और 2427.61 रुपये मूल्य के दो उपयोग किए जा चुके टिकट बरामद किए। कुल बरामद टिकटों की कीमत 12177.06 रुपये है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट बस्ती में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 486/26 पंजीकृत किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक मनन कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments