लक्ष्मीपुर सहित कई क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कमी से किसान और वाहन चालक परेशान हैं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं डीजल की सीमित आपूर्ति से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। गेहूं की कटाई और सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। ईंधन के अभाव में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरण ठप पड़ गए हैं, जिससे खेती का काम बाधित हो रहा है। वाहन चालकों को भी पेट्रोल और डीजल लेने के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। ईंधन की बढ़ती कीमतें और आपूर्ति संकट आम लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ईंधन संकट अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और तेल आपूर्ति में बाधा के कारण उत्पन्न हुआ है। इसका सीधा असर आम जनता और किसानों पर पड़ रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 149 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 30 पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है, जबकि शेष पंपों पर ईंधन मौजूद है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर समेत कई क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल संकट:किसान-वाहन चालक परेशान, पंपों पर लंबी कतारें और खेती प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












