श्रावस्ती जिले की कैदुवा ग्राम सभा में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव का मुख्य रास्ता ऊबड़-खाबड़ है और इसके एक किनारे गंदा पानी बह रहा है। यह स्थिति गंदगी और मच्छरों के प्रकोप को बढ़ा रही है। यह रास्ता ककन्दू ग्राम सभा के अंतर्गत कैदुवा में स्थित है, जो सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के तहत आता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रास्ते पर पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, जिसके बाद से आवागमन बाधित है। रास्ते के किनारे नाली न होने के कारण गंदा पानी जमा रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इस स्थिति के कारण टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और काला ज्वार जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्राम प्रधान अजय पाल ने बताया कि इस कार्य को कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। राकेश, अमरेश, सुशील और छोटू सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
श्रावस्ती के कैदुवा में रास्ते पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से आवागमन बाधित, बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












