Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अभियुक्त मुबारक अली को न्यायालय...

शोहरतगढ़ में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अभियुक्त मुबारक अली को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा


शोहरतगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी गुरुवार को की गई। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई वारंटी व वांछित गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अभियुक्त मु0अ0स0 78/2026 धारा 137(2) और 87 बीएनएस से संबंधित था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कोटिया बाजार निवासी मुबारक अली पुत्र मंगरे के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को थाना क्षेत्र के प्लाईवुड तिराहा, खुनुवा रोड के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कोटिया उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार, कांस्टेबल रामसेवक यादव और विनय कुमार यादव शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments