Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बैंक बकाया वसूली,दो खातेदारों की भूमि कुर्क:डुमरियागंज में एसडीएम के आदेश पर...

बैंक बकाया वसूली,दो खातेदारों की भूमि कुर्क:डुमरियागंज में एसडीएम के आदेश पर हुई एक्शन


डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने बैंक ऋण बकाया वसूली के लिए गुरुवार को दो बकायेदारों की भूमि कुर्क की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व और बैंक कर्मियों की संयुक्त टीम ने की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदासपुर निवासी राम किशोर पुत्र राम उजागिर पर एसबीआई (एडीबी) डुमरियागंज और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा का कुल 6 लाख 29 हजार 755 रुपये बकाया था। इस बकाया धनराशि की वसूली के लिए मिश्रौलिया मय शिवदासपुर स्थित गाटा संख्या 261, रकबा 2.6220 हेक्टेयर में उनकी सम्पूर्ण हिस्सेदारी को कुर्क किया गया। इसी तरह, ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदासपुर निवासी विन्दू पुत्र मंगरू पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा का 2 लाख 48 हजार 108 रुपये बकाया था। वसूली की कार्रवाई के तहत गाटा संख्या 40, रकबा 0.9460 हेक्टेयर में उनके आधे हिस्से, यानी 0.4730 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया। नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी द्वारा 11 मई को जारी स्वीकृति आदेश के अनुपालन में की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्क की गई भूमि और अन्य अचल संपत्तियों के हस्तांतरण, बिक्री, दान या किसी भी प्रकार के प्रभार अर्जन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस दौरान अवधेश कुमार, शिवकुमार तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, भारतेन्दु चौबे, मनीष तिवारी, प्रमोद कुमार चौधरी, हरेन्द्र कुमार, शिवसागर, राकेश कुमार, शहरयार, राधेश्याम, सुभाष चन्द्र, अजीजुर्रहमान, रामसहाय, महेन्द्र कुमार और ओमप्रकाश सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments