श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में थाना को0 भिनगा पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भरद्वाज व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान की अध्यक्षता में आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के भय व गलतफहमी को दूर करने तथा अंतर सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के पीस कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग की गयी। बैठक मे सभी गणमान्य से वार्तालाप कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा इन सभी न्यायिक/विधायी मामलों के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही सभी से आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाने हेतु बताया गया। सभी से *किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने व क्षेत्र में कोई भी अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर अमन-चैन बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की गयी।
आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत थाना कोतवाली भिनगा पर आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












