मुंबई। मीरा भाईंदर वसई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र मे वसई के न्यायालय में कार्यरत विशेष सहायक सरकारी अधिवक्ता भूपेश अजित पुरंदरे को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने गुरुवार को वसई न्यायालय में उनके कक्ष में ही शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस मामले में वसई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो की पुलिस उपअधीक्षक रूपाली पोल ने शुक्रवार को बताया कि शिकायतकर्ता के पक्षकार से प्रथम श्रेणी न्यायालय रिटर्न ऑफ प्रॉपर्टी ( संपत्ति वापसी) की अर्जी लगाने के 25 हजार रुपये की मांग की थी।
इसके बारे में शिकायतकर्ता ने 20 मई को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो को सूचित किया था। मामले में वसई न्यायालय के तल मंजिल में विशेष सहायक सरकारी अधिवक्ता भूपेश अजित पुरंदरे स्वयं के कक्ष में शिकायतकर्ता से 25हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार कर रहे थे कि ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।












