Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में रोबोटिक्स कार्यशाला संपन्न:प्रैक्सिस विद्यापीठ में रोबोथन इंटरनेशनल वर्कशॉप का आयोजन,...

रुधौली में रोबोटिक्स कार्यशाला संपन्न:प्रैक्सिस विद्यापीठ में रोबोथन इंटरनेशनल वर्कशॉप का आयोजन, बच्चों ने बनाए मॉडल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय “रोबोथन इंटरनेशनल वर्कशॉप ऑन रोबोटिक्स” का समापन हो गया है। इस कार्यशाला में बच्चों को रोबोटिक्स की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। नेपाल से आए मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप सापकोटा और सहायक प्रशिक्षक मनीष पौडेल व विशाल अधिकारी ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला का शुभारंभ अयोध्या धाम से पधारे पंडित राघवदास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया था। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा भविष्य के भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम लीडरों ने अपने बनाए रोबोटिक मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडे, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, वाइस प्रिंसिपल बृजेश साहू और गिरजेश साहू के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न उपकरणों को जोड़कर रोबोट तैयार किए। इन रोबोट्स का विद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान अन्य विद्यार्थियों को रोबोटिक सिस्टम की कार्यप्रणाली समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और इस आयोजन की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडे ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आमतौर पर बड़े संस्थानों में होते हैं, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में रोबोटिक सिस्टम का उपयोग बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण, ऊंचाई वाले स्थानों पर गुप्त जानकारी जुटाने, कृषि कार्यों जैसे क्रॉप कटिंग, खाद और सिंचाई प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments