HomeHealth & Fitnessबकरीद से पहले सजी बकरों की मंडी, महंगाई के बीच खरीदारों की...

बकरीद से पहले सजी बकरों की मंडी, महंगाई के बीच खरीदारों की बढ़ी चिंता।

लखीमपुर-खीरी,22 मई(तरूणमित्र)। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शहर के थरबरनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को बकरों की बड़ी मंडी सज गई, जहां शहर ही नहीं बल्कि गांव देहात से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बकरे लेकर पहुंचे।
मंडी में अलग-अलग नस्ल और आकार के बकरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं बकरा खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस बार बकरों के दाम पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा हैं। खरीदारों का मानना है कि जैसे-जैसे बकरीद नजदीक आएगी, वैसे-वैसे क़ुरबानी के बकरों के रेट और बढ़ सकते हैं।

उधर मंडी में लगी चहल-पहल और रंग-बिरंगे बकरों को देखकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे बकरों के साथ फोटो खिंचवाते और उन्हें दुलारते नजर आए।
बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में मंडी में भीड़ और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments