सिसवा नगरपालिका के सरोजनी नगर वार्ड मेहंदिया में शुक्रवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। किशोर अपने घर के पास खेल रहा था तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने उसे तुरंत सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वार्ड निवासी अवधेश यादव अपने खेत में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजर रहा था, जिसके कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। अवधेश ने इस तार को हटाने के लिए सिसवा विद्युत उपकेंद्र में आवेदन भी किया था, लेकिन तार को अभी तक स्थानांतरित नहीं किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अवधेश का 15 वर्षीय बेटा कुलदीप अपने दोस्तों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था। खेलते समय वह 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में कुलदीप का चेहरा, पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए। कुलदीप के चाचा कौशलेश यादव ने बताया कि पिछले एक माह से इस तार को हटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। एमएलसी प्रतिनिधि ने इस घटना को विद्युत विभाग की लापरवाही का परिणाम बताया। कहा कि यदि समय रहते तार को शिफ्ट कर दिया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र तार को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने जानकारी दी कि तार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदक द्वारा संबंधित शुल्क भी जमा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक को सख्त निर्देश दिए गए थे कि जब तक लाइन शिफ्ट न हो जाए, तब तक निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद तार को जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में 11 हजार वोल्ट तार से किशोर झुलसा:निर्माणाधीन मकान के पास खेलते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












