#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी अंतर्गत विक्रमजोत कस्बे में एक लोडर बैटरी रिक्शा से चार बैटरियां चोरी हो गईं। माधुरी गुप्ता नामक महिला ने इस संबंध में विक्रमजोत चौकी पर लिखित सूचना दी है। चोर रिक्शा को घघौवा के पास छोड़कर बैटरियां ले भागे। माधुरी गुप्ता के पति रामनारायन, जो बैटरी रिक्शा चलाते हैं, उन्होंने शुक्रवार देर शाम रिक्शा को विक्रमजोत से सटे कमलपुर बाजार में अपने छोटे भाई के घर खड़ा किया था। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात रिक्शा को वहां से ले जाकर घघौवा के पास अयोध्या की तरफ सड़क किनारे छोड़ दिया। चोरों ने रिक्शा से चार बैटरियां निकाल लीं और फरार हो गए। पीड़िता माधुरी गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोग शनिवार भोर से ही रिक्शा की तलाश कर रहे थे। उन्हें घघौवा पुलिस चौकी के पास रिक्शा लावारिस हालत में मिला, जिसकी बैटरियां गायब थीं। परिवार के सदस्य रिक्शा को वापस घर ले आए हैं। विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत कस्बे में रिक्शा से चार बैटरियां चोरी:पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












