छावनी क्षेत्र के प्रसिद्ध रामायणकालीन रामरेखा मंदिर में 31 मार्च को पौराणिक रामरेखा मेला आयोजित होगा। यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है और प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर लगता है। मंदिर के पुजारी महंत दयाशंकर दास ने बताया कि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले के लिए झूला संचालक पहुंच चुके हैं और बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले लगाए जा रहे हैं। छावनी, अमोढ़ा, रूपगढ़, पूरेहेमराज सहित दर्जनों गांवों से लोग इस मेले में शामिल होते हैं। श्रद्धालु राम दरबार के दर्शन करने के साथ ही रामरेखा नदी के किनारे लगे मेले में खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी के रामरेखा मंदिर में लगेगा पौराणिक मेला:चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर सदियों पुरानी परंपरा का होगा आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










