Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:महराजगंज में कैंप कार्यालय...

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:महराजगंज में कैंप कार्यालय में अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश


महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार सुबह अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले की विभिन्न तहसीलों और विकासखंडों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के प्रार्थना पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपे। पंकज चौधरी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और कई मामलों में अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर जल्द कार्रवाई करने को कहा। पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक जनसुनवाई के बाद केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की हर योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता के सेवक हैं, इसलिए आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिससे बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments