Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्तीमें बीच सड़क पर दो पक्ष आपस में भीड़े:साइड देने को लेकर...

बस्तीमें बीच सड़क पर दो पक्ष आपस में भीड़े:साइड देने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की महादेवा पुलिस चौकी के सामने गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। यह घटना साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, दोनों पक्षों ने खुलकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद काफी देर तक चलता रहा और हालत बिगड़ गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments