#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सांऊघाट ब्लॉक के बडकुईंया गांव में विकास कार्य में बाधा डालने की साजिश को वाल्टरगंज पुलिस ने नाकाम कर दिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में यह साफ हो गया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा मार्ग और नाली निर्माण पूरी तरह सार्वजनिक हित में है। कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार साबित हुए। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या थी। इसके समाधान के लिए ग्राम प्रधान सार्वजनिक मार्ग पर भूमिगत नाली का निर्माण करा रहे हैं। हालांकि, राहुल और साहुल नामक दो ग्रामीण निजी स्वार्थ और आपसी विवाद के कारण इस आवश्यक कार्य में लगातार बाधा डाल रहे थे। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की। ग्रामीणों से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य पूरी तरह सार्वजनिक हित में और जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ या आपसी रंजिश के चलते विकास कार्य रोकने का प्रयास गलत है और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने या सार्वजनिक विकास में बाधा डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि सार्वजनिक भूमि पर विकास रोकने वालों के खिलाफ पहले ही शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है, जिससे सच्चाई सामने आई और सार्वजनिक हित के कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विकास कार्य में बाधा डालने की साजिश नाकाम:बस्ती में पुलिस जांच से सामने आया सच, सार्वजनिक हित में निर्माण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












