Homeक्राइम (Crime)सहारनपुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर...

सहारनपुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

सहारनपुर : सहारनपुर में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में समरयाब उर्फ समरा निवासी ताहरपुर थाना कोतवाली देहात और अफसाना पत्नी स्वर्गीय मुन्शाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है।

फरमान पुत्र मतलूब निवासी इब्राहिमपुरा थाना सरसावा ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर अपने बहनोई मुन्शाद की हत्या का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आज शाकुम्बरी विहार तिराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read : नकली नोट बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी समरयाब ने बताया कि उसके मृतक मुन्शाद की पत्नी अफसाना से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इसी कारण उसने मुन्शाद से दोस्ती बढ़ाई ताकि घर आना-जाना आसान हो सके। कुछ समय बाद मुन्शाद को दोनों के संबंधों पर शक हो गया था, जिससे घर में विवाद होने लगा। आरोपी के अनुसार, मुन्शाद नशे का आदी था और आए दिन घर का सामान बेच देता था, जिससे अफसाना परेशान रहती थी।

आरोपी ने बताया कि दोनों ने मिलकर मुन्शाद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 20 मई को समरयाब ने मुन्शाद को शराब पीने के बहाने गांव के बाहर खाली प्लॉट में बुलाया। वहां शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments