सोमवार को शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी बैराज के पास एक डॉल्फिन मृत पाई गई। यह डॉल्फिन पिछले कई महीनों से नेशनल हाईवे शोहरतगढ़-बढ़नी के बीच नदी के पानी में देखी जा रही थी, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। डॉल्फिन अक्सर बानगंगा बैराज और नेशनल हाईवे पुल के बीच नदी में उछल-कूद करती थी। लोग इसके दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर रील्स बनाते थे, जिससे यह काफी चर्चित हो गई थी। बढ़ती गर्मी के कारण नदी में पानी का स्तर कम होने पर लोगों ने डॉल्फिन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉल्फिन की मौत शिकारियों द्वारा पानी में डाले गए ‘झिंगुरी जाल’ में फंसने से हुई है। मृत डॉल्फिन के मुंह में जाल फंसा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते डॉल्फिन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। दिन भर लोग नदी किनारे मृत पड़ी डॉल्फिन को देखने के लिए जमा रहे। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि वन विभाग के टीम ने मछली के शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गये है। मौत के कारण का पता लगाकर आवश्यक कार्यवाही होगी
बानगंगा नदी में मृत मिली डॉल्फिन:शोहरतगढ़ बैराज के पास की घटना, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












