HomeHealth & Fitnessमौसम 26 मई: 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की...

मौसम 26 मई: 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा

नई दिल्ली।  मौसम 26 मई 2026: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 26 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यात्रा करने से पहले एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं।

पूर्वी राज्यों में आंधी के साथ बिजली और वज्रपात आफत गिरा सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में कल के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे।

देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इस दौरान किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (29 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है, वहीं, दिल्ली में कल यानी 26 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (26-29 मई-तेज हवा-मध्यम बारिश की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं कल यानी 26 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (26-27 मई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 26 मई को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (26 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, साहेबगंज, दुमका, पाकुर, हजारीबाग, देवघर,जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला,गिरिडीह और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 26 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल में मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(26 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): जलपाईगुरी, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, दुर्गापुर और नॉर्थ 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 26 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (26-28 मई- बारिश-आंधी की संभावना): नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तर काशी में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल यानी 26 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    43°C    30°C
मुंबई    34°C    31°C
चेन्नई    37°C    29°C
कोलकाता    36°C    28°C
लखनऊ    42°C    28°C
पटना    37°C    26°C
रांची    38°C    26°C
भोपाल    42°C    30°C
जयपुर    43°C    31°C
शिमला    30°C    19°C
नैनीताल    31°C    21°C

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (28 मई आंधी-बारिश की चेतावनी): कुल्लू,शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और किन्नौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में कल यानी 26 मई अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (26 मई- भीषण गर्मी और लू का अलर्ट): बरनाला, पटियाला, मनसा, बठिंडा, मोगा, जालंधर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, संगरूर और होशियारपुर में भीषण गर्मी और खतरनाक लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 28 मई से पंजाब में हल्की से बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (26 मई-हीटवेव की चेतावनी): जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, बूंदी, सीकर, उदयपुर, अनूपगढ़, अलवर, सीकर, करौली, अजमेर, जोधपुर, चुरू, करौली और धौलपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में 26 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (26 मई- भीषण गर्मी का अलर्ट): राजगढ़, गुना, दमोह, सागर, जबलपुर, उमरिया, मांडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, छतरपुर और विदिशा में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 26 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments