Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती पुलिस बकरीद पर अलर्ट, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई:8 जोन-17 सेक्टर...

श्रावस्ती पुलिस बकरीद पर अलर्ट, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई:8 जोन-17 सेक्टर में बंटा जिला, संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च जारी


श्रावस्ती पुलिस प्रशासन बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठकें आयोजित कर अंतर-सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इन बैठकों में क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली गई और लोगों को न्यायिक व विधायी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही, किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और अराजकता फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। बकरीद के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कस्बा नासिरगंज और लक्ष्मणनगर समेत अन्य इलाकों में भारी पुलिस बल तथा पीएसी के साथ रूट मार्च किया जा रहा। इस दौरान यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जा रही। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि जिले को 8 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित कर विस्तृत ड्यूटी प्लान लागू किया गया है। सभी थानों में संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीओ द्वारा पीएसी बल के साथ लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments