Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में बनेगा आधुनिक वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम:90 लाख की लागत, खिलाड़ियों को...

शोहरतगढ़ में बनेगा आधुनिक वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम:90 लाख की लागत, खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान


सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के प्रयासों और आकांक्षी ज़िला योजना के तहत शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 90 लाख रुपये की लागत आएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और माहौल प्रदान करेगा। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में 420 मीटर की बाउंड्री, तीन तरफ मजबूत बाउंड्री वॉल, वाटर एटीएम, दो आधुनिक चेंजिंग रूम, पवेलियन, सीधी पीच और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले चार महीनों के भीतर स्टेडियम के पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है। पहले, क्षेत्र के खिलाड़ियों को संसाधनों और सुविधाओं की कमी के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस भी प्रभावित होती थी। हालांकि, अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अक्षत सिंह ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल बनने और मैदान व्यवस्थित होने से खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। खेल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने इस पहल को शोहरतगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ज़िला योजना के अंतर्गत वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की, जिनके विशेष प्रयासों से 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments