सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहुंडा में रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सचिव गायत्री देवी ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल गीत और गोद भराई समारोह से हुई। इसके बाद ग्रामीणों को फैमिली आईडी वितरित की गई। ग्राम पंचायत सचिव गायत्री देवी ने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताते हुए सभी ग्रामीणों से इसे जल्द पूरा कराने का आह्वान किया। उन्होंने विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन और आयुष्मान कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी भी दी। सचिव ने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ग्रामीण वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं से संबंधित समस्याएं पूछी गईं। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अब बंद हो गई है। इस पर सचिव गायत्री देवी ने उनसे आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अंत में ग्राम प्रधान रामवृक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए ग्राम चौपाल की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता वर्मा, कलावती, अवधेश, ग्राम पंचायत सचिव गायत्री देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर के सेहुंडा में ग्राम चौपाल का आयोजन:ग्राम पंचायत सचिव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












