Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग के अपहरण का आरोप में 3 पर FIR दर्ज:पनियरा में महिला...

नाबालिग के अपहरण का आरोप में 3 पर FIR दर्ज:पनियरा में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश में जुटी पुलिस टीम


पनियरा थाना क्षेत्र में एक महिला की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थनगर जनपद निवासी एक युवक, उसकी मां और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता महिला के अनुसार, बीते मंगलवार को उसकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पनियरा थाने में तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाजार निवासी दीपक ने अपनी मां और भाई की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है, और उसके अचानक गायब होने से परिवार परेशान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक दीपक, उसकी मां संजू और भाई सोहन के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपितों और लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments