महराजगंज के शिकारपुर चौराहे पर NH730 रोड पर हल्की बारिश के बाद जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों से आने-जाने वालों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बनी नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण वे पूरी तरह भर चुकी हैं। नतीजतन, हल्की बारिश का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है। इमिलिया, दरौली, अजमतपुर, सिसवा राजा और भीष्वा जैसे कई गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। शिकारपुर के ग्राम प्रधान पति रामदयाल ने बताया कि नालियां पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण भरी हुई हैं, जिससे जलभराव होता है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से लगातार परेशान हैं। ग्रामीणों में सनी कुमार, मनोज यादव, हिसामुद्दीन सिद्दीकी, सोहन मद्धेशिया और विकास यादव शामिल हैं, जिन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शिकारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग रोड पर जलभराव:हल्की बारिश से नाली जाम, आवाजाही में राहगीरों में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












